May 17, 2024

एक करोड़ में होगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क का जीर्णोधार, इन लोगों को मिलेगा लाभ

Faridabad/Alive News: भीमसेन कॉलोनी में जल्द सामुदायिक भवन बनकर तैयार होगा। रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने इसकी आधारशिला रखी। लंबे समय से लोग सामुदायिक भवन की मांग कर रहे थे, कार्यक्रम में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि कहा कि प्रदेश तेज गति से विकास हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक बार फिर सोने की चिड़िया कहलाएगा। प्रदेश के परिवहन मंत्र शमूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा के लोगों को आज करीब 2 करोड़ 22 लाख रुपए की सौगात दी है। बल्लभगढ़ की भीमसेन कॉलोनी में डबल मंजिल बनने वाले नए सामुदायिक भवन की आज आधारशिला रखी। सामुदायिक भवन के लिए 1 करोड़ 22 लाख रूपए मंजूर हुए है।

बल्लभगढ़ नगर निगम द्वारा सामुदायिक भवन का निर्माण निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा। सामुदायिक भवन के बनने से बल्लभगढ़ के पंजाबी बाड़ा भीमसेन कॉलोनी, खटीक बाड़ा सहित अन्य लोगों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा सेक्टर 22 और 23 में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क का जीर्णोधार के कार्य का शुभारंभ भी किया गया। करीब 1 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। पार्क के तैयार से सेक्टर 22 और 23 व मुजेसर के लोगो को काफी फायदा पहुंचेगा। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम, अनुराग गर्ग सुभाष लांबा, जगत भूरा, हरप्रसाद गोड, पारस जैन, जयवीर खटाना और दीपांशु अरोड़ा सहित मौजूद रहे।