Faridabad/Alive News: पुलिस चौकी सेक्टर 46 की टीम ने श्री होम्स सर्वोहम सोसायटी सेक्टर 45 में हुई महिला की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी पति प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका सीमा के पिता अजीत सिंह ने पति, सास, ससुर और ताऊ ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या की साजिश का आरोप लगाया था।
शिकायत के आधार पर थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पलवल निवासी आरोपी प्रवीन को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश और मामले की गहन पूछताछ में जुटी है।

