April 26, 2024

धीरेन्द्र राघव ने अपनी नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी का जताया आभार

Faridabad/Alive News : पश्चिमी क्षेत्र मेरठ, भारतीय जनता पार्टी के राजनैतिक प्रतिपुष्टि एवं प्रतिक्रिया विभाग में बुलंदशहर से सह संयोजक रूप में नियुक्त होने पर शिक्षाविद् धीरेन्द्र राघव भाजपा आला कमान का आभार व्यक्त किया है।

अपनी नियुक्ति पर धीरेन्द्र राघव ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभायेगें। उन्होंने भाजपा पश्चिमी क्षेत्र मेरठ और बुलंदशहर की भाजपा नेता डॉ अंतुल सहित भाजपा आला कमान का आभार व्यक्त किया।