Noida/Alive News: एकेटीयू कॉलेज प्रशासन ने सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के एमओओसी कोर्स से संबंधित विवरण एवं प्रमाण पत्र अपलोड करने से संबंधित निर्देश देते हुए उत्तर प्रदेश से संबद्ध सभी संस्थानों को पत्र भेजा है।कॉलेज की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जिन छात्र-छात्राओं ने एमओओसी कोर्स की परीक्षाएं दे दी हैं, लेकिन उनके विषयों का विवरण एवं प्रमाण पत्र वन व्यू पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं, उनके लिए संस्थानों के ईआरपी पोर्टल पर एक विशेष लिंक उपलब्ध करा दिया गया है।कॉलेज ने सभी संबद्ध संस्थानों से कहा है कि वे एमओओसी कोर्स से संबंधित छात्रों का समस्त विवरण एवं प्रमाण पत्र निर्धारित लिंक के माध्यम से विश्वविद्यालय के ईआरपी पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। यह कार्य प्रत्येक स्थिति में 11 जून 2026 तक पूरा किया जाना अनिवार्य होगा।
कॉलेज प्रशासन ने समय सीमा के भीतर विवरण अपलोड करने पर जोर देते हुए संस्थानों से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
एमओओसी कोर्स का विवरण 11 जून तक पोर्टल पर अपलोड

