May 18, 2024

हरियाणा में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, 5377 पहुंची मरीजों की संख्या

Chandigarh/Alive News : हरियाणा सरकार के डेंगू से लड़ने के तमाम दावे फेल होते दिख रहे है। क्योंकि प्रदेश में डेंगू का प्रकोप तेजी से जारी है। प्रदेश में हर दिन डेंगू के मरीज सामने आ रहे है। मिली जानकारी के अनुसार अब कुल मरीजों की संख्या 5377 पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों में औसतन रोजाना 378 नए मरीजों के साथ 1136 मरीज मिल चुके हैं। सबसे अधिक प्रभावित जिलों में फतेहाबाद, पंचकूला, सोनीपत, सिरसा और नूंह हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले तीन दिन में सबसे अधिक नए मरीज फतेहाबाद में 153, कैथल में 123, हिसार में 107, पंचकूला में 82, सिरसा में 67, सोनीपत में 93, मेवात में 71 बढ़े हैं। वर्ष 2016 में 2994 और 2017 में 4550 केस मिले थे। जिस तेजी से डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, उससे आशंका जाहिर की जा रही है कि कहीं यह 2015 में मिले 9921 का रिकॉर्ड न तोड़ दे।