May 9, 2024

नाले में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस को हत्या की आशंका

Faridabad/Alive News: बुधवार की शाम को फरीदाबाद सेक्टर-23 के नाले में पुलिस ने एक शव बरामद किया है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नही हो पाई है। बताया जा रहा है कि शव के चेहरे पर कई चोट के निशान भी मिले हैं, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है।

पुलिस के अनुसार बुधवार शाम को एक व्यक्ति का शव पानी में तैर रहा था, जिसमें बच्चे ईंट पत्थर मार रहे थे। बच्चों को यह पता नहीं था कि यह शव है। इस दौरान वहां से राहगीर अनिल कौशिक गुजर रहे थे। उन्होंने देखा तो यह व्यक्ति का शव मिला।

इस बारे में उन्होंने डायल नंबर 112 और संजय कॉलोनी चौकी की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव दो से तीन दिन पहले का है।