Faridabad/Alive News: एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों के ऑपरेशन के लिए जरूरी ब्लड की उपलब्धता चुनौती बनी हुई है। अस्पताल में हर महीने करीब 1000 से 1200 यूनिट रक्त की जरूरत होती है, जबकि मांग के मुकाबले करीब 500 यूनिट तक की कमी रह जाती है। ऐसे में कई बार मरीजों के परिजनों को बाहर से रक्त की व्यवस्था करनी पड़ती है। कमी को दूर करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने अब रोजाना रक्तदान शिविर आयोजित करने की पहल शुरू की है।
अस्पताल परिसर में पिछले करीब एक महीने से लगातार रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। सामाजिक और औद्योगिक संगठनों के सहयोग से आयोजित इन शिविरों में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रबंधन के अनुसार, एक महीने में 700 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है। इसके बावजूद अस्पताल में मरीजों की जरूरत के हिसाब से पर्याप्त स्टॉक तैयार नहीं हो पा रहा है।
ऑपरेशन के समय न हो ब्लड की कमी
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. कालिदास चव्हाण दत्तात्रेय ने बताया कि नियमित रक्तदान शिविरों का उद्देश्य अस्पताल में पर्याप्त ब्लड स्टॉक तैयार करना है। इससे ऑपरेशन के समय मरीजों को रक्त के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उनके परिजनों को बाहर से ब्लड की व्यवस्था करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने सामाजिक संगठनों, औद्योगिक संस्थानों और अन्य संस्थाओं से नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करने में सहयोग की अपील की है, ताकि अस्पताल में जरूरत के मुताबिक रक्त

