Faridabad/Alive News: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 22 से 28 नवंबर के बीच कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह में 27 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया व 18 लाख 58 हजार रूपये बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की पुलिस ने 13 मुकदमों में कार्रवाही करते हुए 27 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 4, सेंट्रल के 3 व बल्लमगढ़ के 6 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की पुलिस ने 18 लाख 58 हजार रूपये बरामद किये हैं।
इसी प्रकार 241 शिकायतों का निस्तारण कर 3 लाख 94 हजार 73 खातों में फ्रिज कराये हैं। यह कार्रवाई साइबर थानों की पुलिस ने 22 से 28 नवंबर तक एक सप्ताह के दौरान की है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में यस्शवी सिसोदिया, कृष्णा, मो कादिर, धर्मेन्द्र, अनुज गुप्ता, अभिषेक सैनी, रोशन, लेखराज मीणा, गोविंदा सिंह, बिप्लव कुमार, गौरव, अशोक चौधरी, मो0 आजम अंसारी, पंकज, दीपक कश्यप, दीपक, बोबी तोमर, हेम श्रीवास्तव, कृष्ण श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, अमन, प्रवीन, बिजेन्द्र, पवन यादव, अजय यादव, योगेन्द्र मेहरा व सुखदीप सिंह का नाम शामिल है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर ठगी के अपराध बढ़ रहे हैं, जिनका मुख्य कारण लोगों का जागरूक न होना व लालच है। आमजन बिना किसी जानकारी के किसी को भी अपनी तथा अपने बैंक से संबंधित जानकारी शेयर कर देते हैं, बिना किसी जानकारी के ही अनजान को अपना ओटीपी भी शेयर कर देते हैं। जिस कारण साइबर अपराध का शिकार बन जाते हैं। इसलिए किसी भी अनजान लिंक पर अपनी कोई जानकारी शेयर ना करें और अपने ओटीपी बारे किसी को भी जानकारी ना दें।
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।

