August 19, 2026

पुलिस ने देसी कट्टा सहित आरोपी को पकड़ा

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोप में शिवम नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शिवम वाल्मीकि मोहल्ला, सीही गेट बल्लभगढ़ का रहने वाला है। उसे सेक्टर-77 के पास नीमका मोड़ से पकड़ा गया, जहां से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ।

इस मामले में थाना BPTP में अवैध हथियार रखने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

पूछताछ में पता चला कि शिवम शादियों में डोल बजाने का काम करता है और उसने यह देसी कट्टा पलवल से किसी अनजान व्यक्ति से 7000 रुपये में खरीदा था।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।