Faridabad/Alive News : शेयर मार्किट में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपए के धोखाधड़ी के मामले में खाता उपलब्ध कराने वाले को साइबर थाना सेन्ट्रल की पुलिस ने एक और आरोपी को मथुरा उत्तर प्रदेश को मथुरा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि थाना साइबर अपराध सेंट्रल में सेक्टर -87 रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें बताया कि 13 दिसम्बर को फेसबुक के माध्यम से व्हाटसएप में एक लड़की एलियन जोसेफ ने से सम्पर्क किया और ट्रडिंग ऐप के बारे में जानकारी दी। जिसने स्टॉक मार्किट में 20 साल से अधिक का अनुभव वालों से जानकारी देने की बात कही। जिसके लिए शिकायतकर्ता को कुछ फीस चुकानी होगी। ठग ने अपनी योजना के अनुसार किल स्टॉक में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।
शिकायतकर्ता से एक एप डाऊनलोड कराया और एक ग्रुप में जोडा। जिसमें 100 से अधिक लोग जोडे हुए थे। ग्रुप में मुनाफे के फोटो शेयर किए जाते थे। ग्रुप में पहले 2 दिन शिकायतकर्ता को ग्रुप में देखना था। ठगों ने ग्रुप में मुनाफा दिखाया। जिसके लिए उन्होने 10 हजार की फीस देकर फ्री में ट्रेडिंग कर सकते है। शिकायतकर्ता ट्रेडिंग करके साइड इंकम बना सकते है। ठगो के द्वारा शिकायतकर्ता को कई ग्रुपों में जोडा जिसमे नामी ग्रुप थे जैसे आदित्य बिरला,एलियन जोसेफ, एसईबीआई रजिस्टर्ड आदित्य थे। शिकायतकर्ता ठगो के जाल में फस गया और 40,03,000 रूपये निवेश कर दिए। जिसके संबंध में साइबर थाना सेन्ट्रल में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी कपिल शर्मा निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश को मथुरा से गिरफ्तार किया है आरोपी कपिल ने खाताधारक जितेन्द्र शर्मा का खाता आगे ठगो को कमीशन पर दिया था। इस खाते में ठगी के 7,50,000 रूपये आए थे, जिसमें से कुछ पैसे आरोपी कपिल ने स्वयं के खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। आरोपी कपिल ठेकेदार है, जो लेबर प्रोवाइड करवाता है। मामले में संलिप्त 8 आरोपीयों को पहले ही गिरफ्तार किए जा चुका है