November 5, 2026

Crime News

पड़ोसियों से झगड़े का बदला लेने के लिए मां ने फिल्मी अंदाज में करवाया बेटे का अपहरण

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने अपहरण के मामले का पर्दाफाश करते हुए लड़के को बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गुमशुदा लड़के रवि की मां मिथिलेश निवासी पुरानी चुंगी ओल्ड फरीदाबाद ने 31 अक्टूबर को थाना खेड़ी पुल में अपने लड़के की अपहरण करने की झूठी शिकायत दी थी। […]

नाले में गिरने से हुई बच्चे की मौत, एसडीओ, जेई और पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Faridabad/Alive News: शनिवार की रात जवाहर कॉलोनी में नगर निगम के खुले नाले में गिरने से एक 10 वर्षीय बच्चे कुनाल की मौत हो गई। कुणाल दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। जिसकी खुले नाले में गिरने से मृत्यु हो गई थी। मृतक बच्चा तीसरी कक्षा में पढ़ता था। पुलिस ने मृतक बच्चे […]

अवैध नशा तस्करी मामले एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम जान मौहम्मद है। आरोपी फरीदाबाद के सेक्टर-58 की संजय कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना […]

अवैध हथियार सहित दो आरोपी अलग अलग स्थान से गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपीयों को 2 देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी में हिमांशु व शिवम का नाम शामिल है। दोनों आरोपी ओल्ड फरीदाबाद के अहीरवाडे के रहने वाले है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी शिवम को अपने सूत्रों से प्राप्त […]

हत्या मुकदमे में 30 वर्ष से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने हत्या के मामले में 30 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम बाबू सिंह(76) है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के लीलापुर गांव का तथा वर्तमान में फरीदाबाद के आदर्श […]

बीके अस्पताल में बिना परमिशन इको टेस्ट करता आरोपी एक दिन की रिमांड पर

Faridabad/Alive News: बीके अस्पताल में प्राइवेट तौर पर कार्यरत मेडिट्रिना हार्ट सेंटर में इको टेस्ट करते अनाधिकृत व अनक्वालिफाइड कार्डियक टेक्निशियन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। दरअसल, सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए झज्जर से एक मेडिकल टीम डॉक्टर शैलेंद्र और डॉक्टर ममता की […]

छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम कंचन रंजन उर्फ पंडा (20) है जो पलवल जिले की भगत कॉलोनी का रहने वाला है। साथ ही 16 अक्टूबर को पुलिस […]

जमीनी विवाद के चलते भतीजों ने की चाचा की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने एक सप्ताह पहले कामिल नाम के व्यक्ति की हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आबिद उर्फ बंटी तथा साजिद का नाम शामिल है जो पलवल जिले के खल्लुका गांव के रहने वाले हैं। […]

बी.के अस्पताल में सीएम फ्लाइंग का छापा, आरोपी टेक्निशियन गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: बीके हस्पताल में प्राइवेट तौर पर कार्यरत मेडिट्रिना हार्ट सेंटर में गर्भवती महिलाओं के गर्भ में भ्रूण की अवैध रूप से लिंग जांच करने वाले कार्डियक टेक्निशियन को स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिनेश पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई है सिविल सर्जन […]

एनआईटी 5 मकान में चोरी करने वाला आरोपी किरायेदार गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: एनआईटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता व उनकी टीम ने 3.70 लाख रुपए की चोरी के मामले में आरोपी किराएदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम प्रिंस(22) है जो फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित गांधी कॉलोनी में किराए के मकान में रह […]