May 2, 2024

उत्तर प्रदेश से गांजा खरीदकर फरीदाबाद में करता था सप्लाई, पुलिस ने दबोचा

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 प्रभारी जोगिन्द्र की टीम ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी उत्तर प्रदेश के किसी व्यक्ति से गांजा लेकर आया था। साथ ही आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी,लड़ाई झगड़ा,अवैध हथियार और नशा तस्करी के 5 मामले दर्ज हैं।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम कुलदीप उर्फ कुल्लू है। आरोपी बल्लबगढ़ के गांव चंदावली का रहने वाला है। थाना सदर बल्लभगढ़ के एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया है।

आरोपी गांजा को किसी व्यक्ति से उत्तर प्रदेश के कोसी से खरीद कर लाया था। गांजा बिकने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, लड़ाई झगड़ा, अवैध हथियार और नशा तस्करी के 5 मामले दर्ज हैं। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।