August 2, 2026

क्राइम ब्रांच 56 ने देसी कट्टे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी सुंदर सिंह की टीम ने अवैध हथियार के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कन्हैया है जो पलवल जिले के कैलाश नगर का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और अपनी हवा बनाने व लोगों में दहशत फैलाने के लिए देसी कट्टा कहीं से खरीदकर लाया था जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता सुबह सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम कन्हैया है जो पलवल जिले के कैलाश नगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध हथियार सहित सेक्टर-58 एरिया से काबू कर लिया।

आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात उसको थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और अपनी हवा बनाने व लोगों में दहशत फैलाने के लिए देसी कट्टा कहीं से खरीदकर लाया था जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।