September 15, 2026

फरीदाबाद में नशा तस्करों पर कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार; गांजा और स्मैक बरामद

Faridabad/Alive News: पुलिस नशा बेचने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में 23 मार्च को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरकेश नगर पल्ला इलाके के पास से ओमप्रकाश (32) और विवेक (20) को पकड़ा। दोनों बिहार के रहने वाले हैं और उनके पास से 7 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे यह नशा बिहार से लेकर आए थे।

वहीं, AVTS-2 टीम ने सेक्टर-29 बाईपास रोड के पास पुल से गौरव (22) को गिरफ्तार किया, जो दिल्ली का रहने वाला है। उसके पास से 7.33 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से ओमप्रकाश और विवेक को 7 दिन और गौरव को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।