June 26, 2026

50 लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स बकाया वालों पर निगम सख्त, 82 लोगों को नोटिस जारी

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद नगर निगम ने 50 लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर ऐसे बकायेदारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।

नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने बताया कि 13 मई तक 82 प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। निगम रिकॉर्ड के अनुसार इन सभी पर 50 लाख रुपये से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसी कारण टैक्स वसूली को लेकर सख्ती बरती जा रही है।

सलोनी शर्मा ने बकायेदारों से जल्द से जल्द अपना टैक्स जमा कराने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय पर टैक्स जमा नहीं किया गया तो नगर निगम नियमों के तहत सीलिंग और अन्य कानूनी कार्रवाई कर सकता है।

नगर निगम प्रशासन ने सभी प्रॉपर्टी मालिकों से समय पर टैक्स जमा कर शहर के विकास में सहयोग करने की अपील की है।