March 7, 2026

पत्रकार की माता के निधन पर शोक व्यक्त

Faridabad/Alive News : समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार रामरतन नर्वत की माता सुखवंती देवी (उम्र 89) का 16 जनवरी को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं हरियाणा सरकार के खाद्य आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि सुखवंती देवी के निधन से रामरतन नर्वत एवं उनके परिवार को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करने की कामना की।

पत्रकार रामरतन नर्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि दिवंगत आत्मा की स्मृति में 28 जनवरी को हवन यज्ञ एवं ब्रह्म भोज का आयोजन मोहन राम वाटिका, नियर पार्क रिज़ॉर्ट, सेक्टर-83, ग्रेटर फरीदाबाद में किया जाएगा।

शोक व्यक्त करने वालों में एच.एस. मालिक, रमेश चौधरी, कमल चौधरी, धर्मबीर नर्वत, सुभाषवीर नर्वत (पूर्व चेयरमैन), विनोद नर्वत (पूर्व चेयरमैन), टैक्स बार अध्यक्ष एस.के. भारद्वाज, जोगेंद्र नर्वत (पूर्व प्रधान, बार एसोसिएशन), राजू चौधरी सहित शहर के शिक्षाविद्, उद्योगपति, जनप्रतिनिधि, डॉक्टर, सरपंच, प्रशासनिक अधिकारी, बार एसोसिएशन व इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता, संपादक, पत्रकार एवं सैकड़ों समाजसेवी उपस्थित रहे।