May 2, 2024

कॉमेडियन सलोनी गौर ने जर्नलिस्ट रजत सैन के साथ रचाई शादी, जरीन खान ने दी बधाई

Entertainment/Alive News: सलोनी गौर जो कि एक जानी मानी कमेडियन हैं। बता दें कि सलोनी ने 20 अक्टूबर 2023 को पत्रकार रजत सैन के साथ शादी रचाई है वही उन्होंने शादी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कर शादी की अनोउंसमेंएट की है। हालाँकि ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

फोटो के साथ साथ सलोनी ने एक कैप्शन भी दिया है जिसमे लिखा है कि , “हमारे माता-पिता ने ‘हां’ कह दिया और दादी ने कहा, ‘करनी तो तुझे अपने मन की ही है।'” खूबसूरत शादी की तस्वीरों में सलोनी अपने पति रजत के साथ पोज देती नजर आईं। लाल जोड़े में सलोनी बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। एन्फ्लुएंसर ने लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने चोकर, मांगटीका, इयररिंग्स, कंगन और कलीरें से पूरा किया था। मिनिमल मेकअप और ब्राइडल ग्लो ने सलोनी के चेहरे पर चार-चांद लगा दिया था। वहीं, उनके दूल्हे राजा रजत क्रीम कलर की शेरवानी में अपनी लेडी लव के साथ जच रहे थे।

सलोनी गौर की अचानक शादी से उनके फैंस थोड़े हैरान दिखे। खैर, सभी ने कमेंट बॉक्स में सलोनी और रजत को शादी की बधाइयां दीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने सलोनी और रजत को विश करते हुए हार्ट इमोजी के साथ कमेंट में लिखा, “बहुत-बहुत बधाई हो।” एक्ट्रेस जरीन खान ने भी कपल को हार्ट इमोजी के साथ शादी की बधाई दी। इसके अलावा डॉली सिंह और टेरेंस लुईस ने भी उन्हें विश किया।

सलोनी गौर एक फेमस कंटेंट क्रिएटर हैं, जो ‘नज़मा अप्पी’ के नाम से बनाए गए वीडियो से मशहूर हुईं। सलोनी को कंगना रनोट की मिमिक्री के लिए भी जाना जाता है। यूट्यूब पर सलोनी का Salonayyy नाम से YOUTUBE चैनस है, जिसके 5.67 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा सलोनी वेब सीरीज ‘भाई बहन वर्सेज द वर्ल्ड’, ‘अनकॉमन सेंस विद सलोनी’ और ‘कैम्पस डायरीज’ में भी नजर आ चुकी हैं।