Faridabad/Alive News : सेक्टर-55 स्थित गोछी सब-तहसील में आज सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम ने अचानक पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई तहसील में कर्मचारियों की देर से उपस्थिति और कामकाज में लापरवाही को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह के समय सीएम फ्लाइंग की टीम ने तहसील परिसर में पहुंचकर सबसे पहले कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। टीम ने अधिकारियों और कर्मचारियों के आने-जाने का समय देखा, जिसमें कई कर्मचारी तय समय पर मौजूद नहीं पाए गए। टीम ने सभी का टाइम रिकॉर्ड किया और रिपोर्ट तैयार की, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम ने तहसील में अपने काम से आए आम नागरिकों से भी बातचीत की।

