Faridabad/Alive News: शहर में बुधवार सुबह धूप खिलने के साथ मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। कुछ समय बाद आसमान में हल्के बादल छा गए। इस बीच अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस और गर्मी के बीच मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार गुरुवार से 25 अगस्त तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बुधवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 113 दर्ज किया गया। यह येलो जोन में है और हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है।

