September 16, 2026

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर गांव में चलाया स्वच्छता अभियान

Faridabad/Alive News : ग्राम पंचायत अमीरपुर के सदस्य दिनेश भाटी के नेतृत्व में आज हरियाणा के ओजस्वी मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के जन्मदिवस पर गांव में स्वच्छता अभियान के तहत में गांव में सफाई अभियान चलाया।

इस सफाई अभियान की यह विशेषता रही कि इसमें वृद्ध, वृद्धाओं, महिलाओं, बच्चो व युवाओ सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और स्वच्छता को बनाये रखने की कसम भी खाई।

इस मौके पर दिनेश भाटी ने कहा कि आज हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी का जन्मदिवस है, और इस दिन हम सभी को एक ऐसा काम करना चाहिए जिसे याद रखा जाये और यह कार्य केवल आज तक ही सीमित नहीं रखना है।

आज से हम सभी को इस बात का प्रण करना है कि हमने सदैव स्वच्छता को प्राथमिकता देनी है और अपना एवं अपने आसपास के क्षेत्रों की सुंदरता बनाये रखने के लिए स्वच्छता अभियान को चलाना है।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने इस हरियाणा को सुदर व विकसित करने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोडी और उनके इस सुंदर व विकसित हरियाणा को हम भी सुंदर व विकसित बने रहने में उनका सहयोग करें इसी का प्रण आज हम सभी को करना है।

इस अवसर पर ईश्वर चौधरी, राजेन्द्र नागर, सोनू भाटी, संदीप भाटी, मोनू बैसोया, टिंकू, अजब, रोहित भडाना, मनीष, अमित, विरेन्द्र सहित ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान में बढचढ़ कर हिस्सा लिया।