May 10, 2024

मानव संस्कार स्कूल में बच्चों ने खेली फूलों की होली

Faridabad/Alive News: धीरज नगर स्थित मानव संस्कार पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों तथा अध्यापकों ने फूलों की होली खेली। सभी ने एक दूसरे पर फूल डालकर होली मनाई। स्कूल की प्रिंसिपल ने सभी बच्चों तथा अध्यापकों को मिठाइयां बांटकर होली की बधाई दी।

मानव संस्कार पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रमा कौल ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गिले-शिकवे भुलाकर होली का पर्व मनाना चाहिए। होली के रंग हमें उल्लास और खुशियों के लिए प्रेरित करते हैं। हमें सभी का सम्मान करते हुए एक दूसरे के साथ मिलकर होली का पर्व मनाना चाहिए।

स्कूल के प्रबंधक योगेश शर्मा ने सभी विधार्थियो व शिक्षकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हमारे जीवन में सुख, समृद्धि, सद्भाव और शांति के रूप में रंगों के महत्व का प्रतीक है। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई के विजय का प्रतीक हैं। अंत में सभी अध्यापकों तथा बच्चों ने फूलों की होली खेली।