May 10, 2024

दृष्टिहीन छात्रों को फूलों की माला पहनाकर जेजेपी जिलाध्यक्ष ने दी होली की बधाई

Faridabad/Alive News: आज नेशनल एसोसिएशन फार दा ब्लाइंड मे छात्रों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जेजेपी के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया का फूलो की माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर जेजेपी के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने छात्रों को होली की शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद त्यौहारों को मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। शान्ति व सौहार्द के साथ होली का त्यौहार मनाएं। त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत है जो आपसी प्रेम व भाईचारे को बढावा देते हैं।

इस अवसर पर जेजेपी के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ललित बंसल, राष्ट्रीय सचिव, आशुतोष गर्ग, उप-प्रधान, अमर बजाज, उप-अधीक्षक पुरषोतम सैनी, संयुक्त-सचिव गगन अरोड़ा व् नेशनल एसोसिएशन फॉर दा ब्लाइंड से प्रधान-ए.एस. पाटवा, महासचिव हेम सिंह यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।