May 18, 2024

भारतीय ओलंपिक दल को चीयर करते हुए दी शुभकामनाएं

Faridabad/Alive News : शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने गए 131 भारतीय खिलाड़ियों के दल को चीयर करते हुए अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्राचार्य ने कहा कि आज भारोत्तोलन में भारोतोलक मीरा बाई चानू ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीत कर देशवासियों को गर्वानवित होने का मौका दिया। आज सभी स्टाफ सदस्यों और सभी बालिकाओं ने देश के शान और देश का टोक्यो ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करने वाले सभी एक सौ इकतीस खिलाड़ियों के दल को चीयर करते हुए शुभकामनाएं दी।

विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड की सदस्य छात्राओं ने पेंटिंग और पोस्टर बना कर देश के सभी एक सौ इकतीस खिलाड़ियों को शुभ संदेश दिए। बालिकाओं और अध्यापकों एवम अध्यापिकाओं जसनीत कौर, आशा, मंजू, दीपिका, शिवम, कविता, मोनिका, ललिता, पूनम, वनिता सहित सभी ने कहा कि हमें अपने तीस हरियाणवी खिलाड़ियों सहित सम्पूर्ण भारतीय ओलंपिक दल पर गर्व है।

प्राचार्य ने कहा कि उल्लेखनीय है कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है की टोक्यो ओलंपिक के 131 खिलाड़ियों के दल में 30 खिलाड़ी हरियाणा के हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की खेल नीति की प्रशंसा करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी को बधाई दी जिन्होंने घोषणा की है कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को छः करोड रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को चार करोड रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को ढाई करोड रुपए तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों को पंद्रह लाख रुपए की राशि का इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हरियाणा की खेल नीति से हरियाणा में बहुत अधिक खेल प्रतिभाएं निकल कर देश का अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में प्रतिनिधित्व कर देश को गर्वान्वित कर रही है, यह प्रत्येक देशवासियों के लिए गौरव की बात है। आज ताबिंदा, नेहा, सृष्टि, श्वेता, सिया, प्रिया, कविता और शिवानी ने देश के सभी खिलाड़ियों और ओलंपिक दल के सभी सदस्यों के द बेस्ट करने के संदेश दिए। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने सुंदर आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।