March 8, 2026

उपभोक्ता की बिजली की शिकायतों को लेकर सीसीजीआरएफ की 10 अक्टूबर को बैठक 

Faridabad/Alive News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 10 अक्टूबर मंगलवार को लोक अदालत और सर्कल उपभोक्ता शिकायत निवारण न्यायाधिकरण (सीसीजीआरएफ) का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक परिचालन मंडल ओल्ड फ़रीदाबाद सेक्टर 15-ए के कार्यालय में सुबह 11 बजे होगी।

बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अभियंता, देवेन्द्र अत्री करेंगे। इसमें गलत बिलिंग, मीटर, कनेक्शन और वोल्टेज से जुड़ी शिकायतें सुनी जाएंगी। जिन मामलों में कोर्ट में कोई केस नहीं चल रहा है, 50 हजार तक हो उन्हीं की सुनवाई होगी।

शिकायत दर्ज कराने वाले उपभोक्ताओं को अपने मामले का पूरा विवरण और सत्यापित फॉर्म साथ लाना होगा, ताकि समस्याओं का निपटारा जल्द किया जा सके।