August 16, 2026

फिलीपींस में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा टला

Delhi/Alive News: फिलीपींस के दक्षिणी मिंडानाओ द्वीप के पास समुद्र में शुक्रवार सुबह 7.6 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी।

फिलहाल सुनामी का खतरा टल गया है। पेसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने जानकारी दी कि स्थिति अब सामान्य है।

फिलीपींस की भूकंप विज्ञान एजेंसी ने कई और झटकों की चेतावनी दी। आधे घंटे तक 5.9 तीव्रता और 5.6 तीव्रता के कई झटके महसूस किए गए। एजेंसी ने विनाशकारी सुनामी आने की आशंका जताई थी।

मध्य और दक्षिणी फिलीपींस के तटीय शहरों में रहने वाले लोगों को तत्काल ऊंची जगहों पर जाने को कहा गया। फिलहाल किसी तरह के बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है।

इससे पहले 30 सितंबर को फिलीपींस के सेबू प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 69 लोगों की मौत हो थी, जबकि करीब 150 घायल हुए थे।