August 25, 2026

CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.70% छात्र पास; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

New Delhi/Alive News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल करीब 26 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। कुल पास प्रतिशत 93.70% रहा, जो पिछले साल से थोड़ा बेहतर है।

इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और लड़कों से आगे रही हैं। बोर्ड ने इस साल भी टॉपर लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।

छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी देख सकते हैं। वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से ऐप पर रिजल्ट जल्दी और आसानी से मिल रहा है।

जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं या अपने नंबर सुधारना चाहते हैं, उनके लिए CBSE 15 मई 2026 से दूसरा बोर्ड एग्जाम (फेज-2) आयोजित करेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

इस साल पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत दो बार बोर्ड परीक्षा का सिस्टम शुरू किया गया है। पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में हुई थी और दूसरी मई में होगी।

रीजन के हिसाब से त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा सबसे आगे रहे, जहां पास प्रतिशत 99.79% रहा। वहीं दिल्ली रीजन का रिजल्ट 97.38% और नोएडा का 87.66% रहा।

स्कूलों की बात करें तो केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।

मुख्य आंकड़े:

कुल छात्र: 24,71,777

पास छात्र: 23,16,008

पास प्रतिशत: 93.70%

परीक्षा तारीख: 17 फरवरी से 10 मार्च 2026