March 7, 2026

पंतजली स्टोर से नकदी चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित पंतजली स्टोर और आरोग्य केंद्र से 75 हजार रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता अंजू, निवासी 22 फीट रोड डबुआ कॉलोनी, ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 9 सितम्बर को उनकी दुकान से अज्ञात लोग नकदी चोरी करके ले गए। इस पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया।

अपराध शाखा उचागांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जतिन कुमार (19), निवासी रामनगर, फरीदाबाद को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि जतिन ने अपने साथी के साथ मिलकर दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर नकदी चुराई। जतिन फरीदाबाद की एक गत्ता फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस ने उसके पास से 8,990 रुपये बरामद किए हैं।

आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।