June 28, 2026

फरीदाबाद में मारपीट और लूट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस चौकी सेक्टर-11 की पुलिस ने मारपीट और लूट के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता प्रतीक, निवासी ज्वाला नगर (शहादरा, दिल्ली) ने बताया कि 12 सितम्बर को वह सेक्टर-12 कोर्ट से घर लौट रहा था। हनुमान मंदिर ट्रैफिक थाना के पास एक गाड़ी ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारी। गाड़ी से पांच लोग उतरे और उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद उसकी सोने की चैन और नकदी भी छीन ली गई। मामले की शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में मुकदमा दर्ज हुआ।

पुलिस ने जांच में कार्रवाई करते हुए हरीश, सचिन, अंशुल और अनिकेत (सभी निवासी फतेहपुर चंदिला) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि हरीश के भाई नितिन का करीब एक साल पहले प्रतीक और कमल से झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते जब हरीश को पता चला कि प्रतीक कोर्ट आया है तो उसने दोस्तों के साथ उसका पीछा किया और उस पर हमला कर दिया।

चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।