April 25, 2024

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पडोसी पर केस दर्ज

Palwal/Alive News : एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी करने व उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पडोस में कुछ शरारती किस्म के लड़के रहते हैं वो उसे रास्ते में आते जाते छेडते हैं। 7 जुलाई को वह अपनी चाची के साथ सब्जी लेने के लिए जा रही थी। तो रास्ते में उक्त युवकों ने उसे पकड लिया और उसके साथ छेड़खानी कर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।