May 10, 2024

दहेज प्रताड़ना के आरोप में पांच पर केस दर्ज

Palwal/Alive News : दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालजनों द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी राधेश्याम के अनुसार इस्लामाबाद निवासी सरिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी 24 दिसंबर वर्ष 2012 को गांव मलेरना (बल्लभगढ़) निवासी देवेंद्र के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके पक्ष ने यथा संभव दान-दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और शादी के बाद से ही अधिक दहेज लाने के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता द्वारा दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पति, जेठ यशपाल, जेठानी सुमन, देवर रविकांत व सास रामबती ने मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर ही वापस आने को कहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।