Faridabad/Alive News: बड़खल फ्लाईओवर पर कार और ऑटो में अचानक टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो में बैठी कई सवारियां घायल हो गई। कार और ऑटो को भारी नुकसान हुआ है।
कार चालक ने जानकारी देते हुए बताया कि सवारियां से भरा एक ऑटो नंबर एचआर 38 एक्स 5328 फ्लाईओवर पर लहरा – लहरा कर चल रहा था। अचानक ऑटो पीछे से आगे आ गया और उनकी वैगनआर कार एचआर 38 एडी 8089 से टकरा गया। इस घटना में कार को आगे से काफी नुकसान हुआ है व ऑटो के आगे का शीशा टूट गया और पीछे से भी काफी नुकसान हुआ है। ऑटो में बैठे चार से पांच लोग घायल हो गए। कार सवार लोगों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इस घटना के दौरान फ्लाईओवर पर काफी जाम लगा रहा।

