September 27, 2026

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने 80 लाख रूपये के विकास कार्यों की दी सौगात

Faridabad/Alive News: प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शनिवार को बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगभग 80 लाख रुपए की लागत से बनाई जाने वाली गलियों के निर्माण कार्य का स्थानीय लोगों के हाथ नारियल तुड़वाकर शुभारंभ कराया।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र को विकास के क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश में रोल मॉडल बनाने जा रहा है। यहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करोड़ों रुपये की धनराशि के कार्य विकास कार्यों को मंजूरी दी थी जो कार्य लगभग पूरे होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है और अंतिम व्यक्ति के विकास और उसके हित की बात कहती है।