April 27, 2024

राजस्थान में भाजपा ने छुआ जादुई आंकड़ा, कांग्रेस का राज खत्म

Rajasthan/Alive News: राजस्थान में 199 सीटों पर नतीजे सामने आ रहे हैं। चुनाव रुझान के मुताबिक, भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। वहीं, कांग्रेस 62 सीटों पर आगे है। 25 नवंबर को वोटिंग हुई। 1863 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो रहा है।

राजस्थान विधानसभा के चुनाव नतीजे आज (03-12-23) आने वाले हैं। 200 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 199 सीटों पर वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे से सभी केंद्रों पर पोस्टल बैलेट और 8.30 बजे से ईवीएम के माध्यम से मतगणना शुरू हो चुका है।

इतनी सीटों पर पार्टियां आगे

भाजपा-115

कांग्रेस- 67

अन्य- 03

चुनाव आयोग के चुनावी रुझान के अनुसार, भाजपा ने 115 सीटों पर आगे चल रही है।

इन दिग्गज नेताओं की कहानी

सचिन पायलट- टोंक विधानसभा सीट से सचिन पायलट आगे चल रहे हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता पीछे चल रहे हैं।

अशोक गहलोत- सरदारपुरा विधानसभा सीट से अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रॉफेसर डॉ. महेंद्र राठौड़ पीछे चल रहे हैं।

किरोड़ी लाल मीणा- सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से किरोड़ी लाल मीणा आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार पीछे चल रहे हैं।

गजेंद्र सिंह- लोहावट विधानसभा सीट से गजेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से किशनाराम विश्नोई पीछे चल रहे हैं।