New Delhi/Alive News: अरविंद केजरीवाल के नए सरकारी घर को लेकर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ने शनिवार को उनके 95 लोधी एस्टेट स्थित आवास की तस्वीरें जारी कीं।
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सादगी की बात करते हैं, लेकिन असल में आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस घर को बनाने और सजाने में करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल 24 अप्रैल को इस नए सरकारी आवास में शिफ्ट हुए हैं। यह बंगला उन्हें राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर दिया गया है। इससे पहले वे पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद के आवास में रह रहे थे।
प्रवेश वर्मा ने इस मुद्दे को “शीशमहल-2” बताते हुए कहा कि कोविड के समय जब लोग परेशान थे, तब भी इस तरह के काम जारी रहे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल पहले भी सरकारी बंगले के लिए कोर्ट का रुख कर चुके थे।
इस मामले को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

