May 21, 2024

शनिवार को मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्त्ता उत्साहित

Faridabad/Alive News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को फरीदाबाद पार्टी कार्यालय अटल कमल में पार्टी का झंड़ा फहराएंगे।मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद आ रहे नायब सैनी का स्थानीय भाजपा नेताओं ने जगह जगह भव्य स्वागत करने के कार्यक्रम बनाए हैं। इस संबंध में तैयारियों को लेकर अध्यक्ष राजकुमार वोहरा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की सेक्टर-15 में बैठक हुई।

इस बैठक में जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा, मनोज वशिष्ठ, मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना, राजू ठाकुर, भगवान सिंह, शोभित अरोड़ा, फहीम खान, गौरव तंवर उपस्थित रहे । ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फरीदाबाद आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका ढोल नगाड़ों व फूलमालाओं से भव्य तरीके से स्वागत अभिन्दन किया जायेगा। जिला कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पार्टी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा का ध्वज फहराएंगे।

इस अवसर जिसमें भाजपा फरीदाबाद के बूथ से लेकर शीर्ष तक के नेता केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, विधायक, जन प्रतिनिधि, पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पहुंचेंगे और पार्टी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी धवज फहराएंगे।

राजकुमार वोहरा ने बताया कि कि फरीदाबाद के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुरे उत्साह और निष्ठा के साथ इस कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए हैं । फरीदाबाद जिले के सभी भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वागत के लिए बेहद उत्साहित है और अलग अलग अंदाज में पूरी भव्यता के साथ जोरदार अंदाज में उनका स्वागत करेंगे।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर, पंकज रामपाल, लक्ष्मण तंवर, पंकज सिंगला, सुखबीर शर्मा मलेरना, ज़िला सचिव सुनीता बघेल, पंकज सिवाल, गोल्डी अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, हरीश धनखड़, गिरिराज त्यागी, प्रकोष्ठों और विभागों के संयोजक और जिले व मंडल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।