Faridabad/Alive News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिधराक्ली गांव के पास कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला सड़क किनारे खुले नाले में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चले रहे जानकार को भी चोट आई है। घटना बीती 16 जून की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
भोड़ाकला गांव के सूरज ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली जानकार अंजाली के साथ राजस्थान से अपनी बाइक से वापस घर आ रहे थे। रात करीब 10:30 बजे दिल्ली- जयपुर हाईवे पर सिधरावली स्थित एक ढाबा पर पहुंचे थे, तभी जयपुर की तरफ से आई कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अंजली उछलकर सड़क के बराबर में नाले में जा गिरी, जबकि बाइक कार के नीचे आ गई। बाइक सवार सूरज और अंजानी के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अंजली का आगरा के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

