September 27, 2026

एनआईटी दुर्गा शक्ति की टीम ने किया सराहनीय कार्य

Faridabad/Alive News: दुर्गा शक्ति एनआईटी की टीम ने रात्रि के समय एक महिला को उसके गंतव्य स्थान पर पहुंचानें का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जून की रात को दुर्गा शक्ति की टीम को ओल्ड रेलवे-स्टेशन के पास एक महिला मिली। जिसने बताया कि वह पर्वतीय कालोनी फरीदाबाद की रहने वाली है तथा उसे घर जाने के लिए साधन नहीं मिल रहा था। जिसके बाद दुर्गा शक्ति की टीम ने महिला को सरकारी गाडी से उसके घर तक छोडा । महिला व परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

दुर्गा शक्ति की टीम ने लोगों को जागरुक करते हुए फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर व महिला सुरक्षा को लेकर जागरुक किया।