Faridabad/Alive News : भूपानी मोड़ स्थित शराब ठेके पर सेल्समेन से मारपीट करने के मामले में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा AVTS-2 ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र, निवासी नचौली, को गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायतकर्ता अश्वनी ने पुलिस को बताया था कि 5 दिसंबर की रात तीन लोग ठेके पर फ्री में शराब मांगने आए थे। मना करने पर उन्होंने धमकी दी और अगले दिन सुबह 5–6 लोग गाड़ी में आकर ठेके पर पहुंचे तथा सेल्समेन ब्रहमप्रकाश और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट कर फरार हो गए। जिस पर थाना भुपानी में मुकदमा दर्ज किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने भाई को बदमाश बताकर ठेके से फ्री में शराब लेता था और मना करने पर अपने साथियों के साथ मारपीट की थी।पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन का रिमांड हासिल किया है, ताकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की गहराई से जांच की जा सके।

