Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने 52 संभावित ठिकानों पर की छापेमारी कर 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक दिन में 2 देसी कट्टा, 47 बोतल शराब, 1 किलो 436 ग्राम गांजा व 3.26 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने ऑपरेशन के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 8 दिसंबर को आरोपी अरुण निवासी मुज़ेडी व पवन हनुमान नगर को देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में मामला दर्ज किए गए हैं।
वहीं अवैध नशा बेचने के मामले में विपिन निवासी नेहरू कॉलोनी को 320 ग्राम गांजा सहित, सैफ अली खान निवासी मेवला महाराजपुर को 440 ग्राम गांजा सहित, रोहित निवासी निमका को 200 ग्राम गांजा सहित, हरबंश कौर निवासी घरौडा को 476 ग्राम गांजा सहित व दीपक निवासी SGM नगर फरीदाबाद को 3.26 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।
इसी प्रकार अवैध शराब बेचने के मामले में सतपाल निवासी आदर्श नगर को 28 पव्वा देशी व 4 अध्धा अग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अजीत निवासी कृष्णा नगर को 52 पव्वा देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। वहीं सन्दीप निवासी खेडीकला को 13 बोतल देशी शराब सहित गिरफ्तार किया व कमलेश कुमार निवासी अजरौंदा को 40 पव्वे देशी शराब व 5 अध्धा देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है।
ऑपरेशन के दौरान हरियाणा पुलिस ने जरूरतमंदों की सहायता की जा रही है जिसके अंतर्गत ठिठुरती सर्दी में फरीदाबाद पुलिस की टीम ने कंबल वितरित किए हैं।

