September 29, 2026

निपुण हरियाणा टी-शर्ट वितरण समारोह आयोजित

Faridabad/Alive News: राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुजेसर में निपुण हरियाणा मिशन के तहत निपुणता की ओर एक कदम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षिका रेखा कादियान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों को निपुण टी-शर्ट वितरित कीं। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सतीश चंद्र, एफएलएन कोऑर्डिनेटर मनमोहन सिंह, प्रिंसिपल मीनाक्षी वर्मा और मदन मौजूद रहे। बीईओ सतीश चंद्र ने कहा कि बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। मनमोहन सिंह ने निपुण हरियाणा मिशन के उद्देश्यों की जानकारी दी। टी-शर्ट पाकर बच्चों में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।