May 17, 2024

सहायक कुलसचिव शिखा गुप्ता को मिला सुषमा स्वराज सम्मान

Faridabad/Alive News : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की सहायक कुलसचिव शिखा गुप्ता को सुषमा स्वराज सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में फरीदाबाद में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने उन्हें यह सम्मान दिया। शिखा गुप्ता को यह सम्मान अकादमिक और प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए दिया गया। सहायक कुलसचिव शिखा गुप्ता ने इस सम्मान के लिए हरियाणा महिला आयोग का आभार जताया।