April 19, 2024

जननायक कर्मचारी मजदूर संघ में 73 अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति

Chandigarh/Alive News: श्रमिक व कर्मचारी वर्ग के हित के लिए जननायक जनता पार्टी ने अलग से जननायक कर्मचारी मजदूर संघ (जेकेएमएस) का गठन किया है। जेजेपी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता भिवानी निवासी रामफल फौजी को प्रदेश प्रभारी तथा दादरी निवासी संजीव मंदौला को इस नए संघ जेकेएमएस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया हैं। इनके अलावा जेकेएमएस में 73 अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी नियुक्तियां की गई है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राज्य मंत्री अनूप धानक, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व अन्य वरिष्ठ नेताओं की हुई एक बैठक के बाद जेजेपी ने यह घोषणा की। जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा नवगठित जननायक कर्मचारी मजदूर संघ प्रमुखता से श्रमिक व कर्मचारी वर्ग के लिए कार्य करेगा और इसमें प्रदेशभर से अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े श्रमिक और कर्मचारी नेताओं को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि हिसार निवासी सुबे सिंह सिवाच, ओम प्रकाश पहलवान, सहदेव सिहाग, रेवाड़ी निवासी अनूप यादव, जींद निवासी जगपाल मलिक, फरीदाबाद निवासी अमीचंद चौहान, कुरुक्षेत्र निवासी बलदेव सिंह, सिरसा निवासी लक्की चौधरी, भिवानी निवासी राजेश बैनीवाल, अंबाला निवासी जरनैल केसरी, गुरुग्राम निवासी कृष्ण कुमार, करनाल निवासी धर्मवीर सिंह, झज्जर निवासी सुरेंद्र अहलावत व दादरी निवासी कृष्ण सरपंच जेकेएमएस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे।

जननायक कर्मचारी मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर पंचकुला निवासी सतबीर धनखड़, हिसार निवासी राजबीर बैनीवाल, फतेहाबाद निवासी बृज, भिवानी निवासी लालमन तंवर, महावीर शर्मा, झज्जर निवासी कर्मबीर, संजय राठी, जींद निवासी सुमेर सिंह, राजवीर सिंह नैन, दादरी निवासी विजय पाल, जेपी छिल्लर, अंबाला निवासी रामकरण बराड़ व पलवल निवासी राजेंद्र सिंह को नियुक्त किया है।

पंचकुला निवासी सुरेश पाठक को प्रदेश प्रधान महासचिव बनाया हैं। वहीं प्रदेश महासचिव के पद पर हिसार निवासी रामफल लोहान, रमेश बेनीवाल, सिरसा निवासी मान सिंह, करनाल निवासी सुरजीत मलिक, पंचकुला निवासी टेकचंद शर्मा, बिशम्बर पाठक, भिवानी निवासी आजाद ठेकेदार, कमलजीत यादव, सुभाष मेहता, रेवाड़ी निवासी शेर सिंह कटारिया, महेंद्रगढ़ निवासी राजपाल सिंह, रोहतक निवासी सत्येंद्र और कुरुक्षेत्र निवासी रवि को नियुक्त किया है।

जननायक कर्मचारी मजदूर संघ में पानीपत निवासी ईश्वर सिंह नारा, हिसार निवासी बिजेंद्र धानक, मुकेश, सिरसा निवासी बलवंत सिंह, भिवानी निवासी हरज्ञान, दादरी निवासी राजपाल सांगवान, जींद निवासी मोनू, पंचकुला निवासी भीम सैन सरपंच, कैथल निवासी रतन सिंह, डॉ. हजूर सिंह मलिक, फरीदाबाद निवासी रामस्वरूप, जितेंद्र श्योराण, अंबाला निवासी वीरभान, गुरुग्राम निवासी जगमोहन और रोहतक निवासी रामकुमार को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनके अलावा जेकेएमएस में जींद निवासी रण सिंह हुड्डा को प्रदेश संगठन सचिव, पंचकुला निवासी अजीत सिंह को प्रदेश प्रवक्ता, भिवानी निवासी अमित दलाल को प्रदेश प्रचार सचिव और दादरी निवासी ईश्वर सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रोहतक निवासी बिजेंद्र पूनिया, झज्जर निवासी भरत सिंह, हिसार निवासी वासुदेव शर्मा, संजय मिस्त्री, अंबाला निवासी गुरदेव सिंह, सतीश कुमार, कैथल निवासी दिलबाग सिंह, साथी मलिक, पलवल निवासी संतराम, गुरुग्राम निवासी विजेंद्र रावत, सोनीपत निवासी राजेंद्र राणा, यमुनानगर निवासी राजकुमार व भिवानी निवासी दल सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य होंगे।