March 29, 2024

महँगाई का लगा एक और तगड़ा झटका, फिर बढ़े सीएनजी के दाम

Faridabad/Alive News : दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई हैं। अब ग्राहकों को सीएनजी के लिए प्रति किलोग्राम 2 रुपये अधिक चुकाने होंगे। यह नियम रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गया है। अब दिल्ली एनसीआर में सीएनजी 73.61 रुपये प्रति किलो मिलेगी।  

बता दें, कि पिछले कई दिनों में देश के कई हिस्सों में सीएनजी गैस के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। सीएनजी गैस की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई हैं। सीएनजी की कीमतों में ठीक एक महीने बाद यह बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 14 अप्रैल को सीएनजी के दाम ढाई रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए थे।

वहीं अगर बात करें मंहगाई की तो पेट्रोल डीजल, खाने की थाली, घरेलू गैस, खाद्य वस्तुएं समेत सूती कपड़ो की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। जिससे आम आदमी की जब पर असर पड़ने के साथ साथ घर का बजट भी बिगड़ गया है। ऐसे में माध्यम वर्गीय परिवार के गृहणियों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है।
गृहणी चंदा, अंजली के अनुसार शिक्षा, घरेलू गैस, खाना, कपड़े सभी महँगे है। क्या खाएं और क्या बचाएं समझ नही आता। ऐसे में जो सामान हम दो तीन किलो खरीदते थे। अब एक किलोग्राम में सब्र करना पड़ता है।