June 6, 2026

अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी सहित एक देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-56  की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सीही निवासी नवीन को बल्लभगढ़ बस स्टैंड के पीछे से देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नवीन ने देसी कट्टा तीन हजार रुपये में दिल्ली से खरीदा था।