August 10, 2026

आज और कल तेज बारिश का अलर्ट

Noida/Alive News: सोमवार को बारिश का येलो अलर्ट होने के कारण पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे तीन बजे के आस-पास हल्की बौछार हुई,लेकिन वो भी कुछ मिनट बाद बंद हो गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का एक्यूआई भी मध्यम श्रेणी में है।

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार आज और कल भी तेज बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही इस पूरे सप्ताह गरज -चमक और बारिश के आसार है। 

बारिश के आसार के बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई अब मध्यम श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 123 और येलो जोन में है।