July 21, 2026

पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं: डॉ. रामरतन नरवत

Faridabad/Alive News: सोशल जस्टिस फाउंडेशन की ओर से उत्तराखंड के लैंसडाउन में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. रामरतन नरवत ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।

डॉ. नरवत ने कहा कि पेड़ तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। पहाड़ों में पेड़ों की जड़ें मिट्टी को मजबूती से बांधकर भूस्खलन और बाढ़ जैसी समस्याओं को कम करती हैं। उन्होंने बताया कि पेड़ वर्षा के पानी को जमीन में पहुंचाकर भूजल स्तर बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।

इसके अलावा पेड़ हवा से धूल, धुआं और हानिकारक तत्वों को छानकर वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं तथा वर्षा चक्र को भी प्रभावित करते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद जोगिंदर वर्मा ने कहा कि प्रदूषण को कम करने के लिए हर व्यक्ति को पौधारोपण का संकल्प लेना चाहिए। अधिक से अधिक पेड़ लगाने से हवा शुद्ध होगी और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा।

इस दौरान पीपल, अशोक, जामुन, तुलसी और सहजन सहित कई पौधे लगाए गए और लोगों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में सोशल जस्टिस फाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी सचिन अत्री, अशोक भगत, रमेश चौधरी, जोगिंदर वर्मा और बी.एम. शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।