May 13, 2024

होलिका दहन के बाद अब है रंगों की बारी, आज पूरे देश में मनाई जा रही है होली

New Delhi/Alive News: हमारे देश के बड़े त्योहारों में से एक है होली जिसकी धूम हर जगह देखी जा सकती है। इस साल की होली की शुरुआत कल होलिका दहन से हो चुकी है। अब आज रंग खेला जाएगा। होली को लेकर हर जगह के अपने रिवाज हैं पर कुछ चीजें कॉमन हैं जिनमें घर में पकवान बनना, रंग खेलना वगैरह शामिल है। सुबह से ही सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान शुरू हो जाता है और दिन चढ़ने के साथ ही माहौल में मस्ती घुलने लगती है। अधिकतर घरों में होली की शुरुआत भगवान को रंग लगाकर होती है और फिर बाकी लोग रंग खेलते हैं।

होली की रौनक बाजारों में साफ देखी गई। लोगों ने रंगों से लेकर, पिचकारी और मिठाई तक खूब खरीदारी की। बच्चों के लिए जहां ये त्योहार ज्यादा ही खास होता है, वहीं बड़े भी पीछे नहीं रहते। आज के दिन तमाम तरह के पकवान बनते हैं, जिनमें गुझिया का विशेष महत्व होता है। शुरुआत अपने पू्ज्य को भोग लगाकर होती है उसके बाद बाकी लोग स्वाद चखते हैं।

होली दहन की पूजा-अर्चना के बाद जगह-जगह जमकर गुलाल और रंग से होली खेली जाती है। कई जगहों पर इस मौके पर हुरियारों की टोली निकलती है। अपने घरों से लोग इन पर खूब रंग डालते हैं। इसके साथ ही दोस्त, पड़ोसी, रिश्तेदार सभी एक-दूसरे को रंग लगाने पहुंचते हैं। कई जगहों पर लोग छोटे-मोटे आयोजन करते हैं और सब एक साथ होली मनाते हैं।

लट्ठमार होली
जैसे होली में गुझिया का विशेष महत्व होता है, वैसे ही आज के दिन यूपी, दिल्ली और बिहार की तरफ एक खास तरह के पेय ठंडाई का भी आनंद लिया जाता है। ये खासतौर पर होली के मौके पर बनती है। इसमें दूध, मेवा और मसाले पीसकर डाले जाते हैं।