Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सलमान (21), निवासी एसी नगर, एनआईटी फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर आशियाना फ्लैट्स, सेक्टर-56 के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी सलमान को चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने यह मोटरसाइकिल फरीदाबाद में ही एक व्यक्ति से 5 हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

