April 28, 2024

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोपित आगरा से काबू

Faridabad/Alive News: महिला थाना एनआईटी की पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी अमित निवासी फरीदाबाद को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला फरीदाबाद के एक इंस्टीट्यूट में काम करती है वहीं पर आरोपी अमित भी काम करता था।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी ने पीड़ित महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और पीड़ित महिला से कुछ पैसे भी ऐंठे थे। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना एनआईटी में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण लाक डाउन लग गया था और इंस्टिट्यूट बंद हो गया था जिस पर आरोपी यहां से फरार हो आगरा चला गया था।

जिसको गिरफ्तार करने के लिए इंस्पेक्टर इंदु बाला ने एएसआई मोनिका, एएसआई मुनेश, सिपाही सुमित की टीम गठित की।जिस पर पुलिस टीम ने कार्य करते हुए आरोपी को आगरा से धर दबोचा। अदालत में पेश कर आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी से दस हजार रुपए बरामद किए गए। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।