June 12, 2026

चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने वाहन चोरी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राहुल है जो फरीदाबाद के एसजीएम नगर का रहने वाला है।

आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। जिसमें 2 महीने पहले आरोपी ने एक मोटरसाइकिल चोरी की थी।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदि है और नशे की आपूर्ति के लिए उसने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सहायता से आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ पूरी होने के पश्चात पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।